भाजपा नेता राजेश दहिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया बाबा श्री रामदेव (रुणेचा) का भंडारा

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): श्री बाबा रामदेव सेवा समिति मंड्रेला द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बाबा रामदेव मंदिर मंड्रेला से रामदेवरा (रूणिचा) जैसलमेर मे बाबा के चरणों मे लगने वाला पांच दिवसीय विशाल भंडारा रवाना हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामदेव मंदिर मंड्रेला मे बाबा रामदेव जी महाराज की जोत लेकर व पाठ पूजन करके हर्षोल्लास और धूमधाम से डीजे पर नाचते गाते और बाबा की जयकारों के साथ विशाल भंडारा मंड्रेला से रवाना किया जाता है। रामदेवरा में विशाल भंडारे मे भक्तों के द्वारा निशुल्क सेवा दी जाती है, जिसमे ठंडे पेयजल की व्यवस्था, निशुल्क मेडिकल सेवा व नाश्ते व स्वादिष्ट भोजन व विश्राम की व्यवस्था की जाती है। जिसमे रामदेव मंदिर मंड्रेला से रामदेवरा (रूणिचा) जैसलमेर मे बाबा के चरणों मे लगने वाला पांच दिवसीय विशाल भंडारे को रवाना मंड्रेला रामदेव मंदिर से मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहीया के द्वारा हरि झंडी दिखाकर विशाल भंडारे को रवाना किया गया। जिसमे मंड्रेला नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप सिंह शेखावत, पूर्व पंचायत समिति सदस्य विनोद निर्वाण, भाजपा समर्थक दल जिला अध्यक्ष व हिन्दू युवा वाहिनी जिला उपाध्यक्ष विकास मेघवाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, डॉ.बीके शर्मा, हरिसिंह बिजारणिया, बबलू सिंह शेखावत, पवन जांगिड़, सोनू भार्गव, विकी, विनोद गेट, अमीलाल ढेबानिया, राजकुमार ढेबानिया, पवन योगी, भागीरथ कानोडिया, राधेश्याम कानोडिया, पालिराम कानोडिया, सुनील भार्गव, संदीप खरीटा, कुलदीप डागी, चतरू भार्गव, राकेश कानोडिया, राजेश कानोडिया, तोशी, विधाधर, बबलू राजगढ़, अनिल ढेबानिया, मनोज वर्मा, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, अंकित कुमार, नितेश वर्मा, बजरग कुमार, दीपक भार्गव, नितेश योगी, निखिल योगी, जयप्रकास भार्गव, पंकज भार्गव, कैलाश भार्गव, रामबीर, विजेंद्र, विधाधर तिगीयास, रोशन, सुभाष आलड़िया, भेरू भार्गव (सुजानगढ़) आदि भक्तों के द्वारा बाबा के जयकारों के साथ विशाल भंडारा लेकर रवाना हुए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!