कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज की सामूहिक गोठ आयोजित

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
जयपुर: कान्यकुब्ज समाज, जयपुर की सामूहिक गोठ संकट मोचन हनुमान मंदिर, बंध की घाटी, रामगढ़ मोड, दिल्ली बायपास रोड पर आयोजित की गई। सुहावने मौसम में 450 से अधिक सदस्यों ने प्रसादी ग्रहण की। समाज के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्य, माता, बहिनों एवं बच्चों ने ट्रैफिक जाम के उपरांत भारी तादाद में समारोह में शिरकत कर समाज की एकता का परिचय देते हुए आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। समाज के महामंत्री प्रमोद दुबे ने बताया अध्यक्ष ने गोठ समिति संयोजक सितांशु शुक्ला सहित सभी सदस्यों की प्रशंसा की। समाज के प्रबुद्धजनों, डॉक्टर्स, इंजीनियर्स, चार्टेड अकाउंटेंट, प्रशासनिक अधिकारी, माताओं, बहिनों बच्चों ने बड़े ही उत्साह से भाग लिया एवं इस तरह के आयोजनों की निरंतरता हेतु जोर दिया। ऐसे आयोजनों से सभी को आपस में जानने व समझने का अवसर मिलता है एवं मेल मिलाप से सामाजिक रिश्ते और प्रगाढ़ होते हैं। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका अलका मिश्रा, उप संयोजिका वंदना शुक्ला मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!