जलदाय विभाग द्वारा भारी पुलिस जाब्ते के साथ नगर परिषद शाहपुरा के अधीन जाजैकला में बड़ी कार्यवाही कर मुख्य राइजिंग पाइप लाइन से लगभग 10 बड़े अवैध कनेक्शन काटे

AYUSH ANTIMA
By -
0



शाहपुरा/जयपुर: नगर परिषद शाहपुरा के अधीन जाजैकला की पेयजल व्यवस्था के लिए अलवर तिराहा से जाजैकला में जाने वाली मुख्य राइजिंग पाइप लाइन में अवैध नल कनेक्शन धारियों द्वारा काफ़ी ज़्यादा संख्या में अवैध नल कनेक्शन कर रखे थे, जिससे जाजैकला कस्बे की पेयजल व्यवस्था काफ़ी समय से चरमराई हुई थी। जलदाय विभाग विराट नगर के सहायक अभियंता दयाराम चौधरी व कनिष्ठ अभियंता टीकम चंद कुमावत अपने कर्मचारियों व भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मौके पर लगभग 10 अवैध नल कनेक्शन काटे।
सहायक अभियंता चौधरी ने बताया की मुख्य राइजिंग पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन करने तथा पाइप लाइन को क्षति पहुंचाने वालो के घरों पर नोटिस चस्पा कर उनके खिलाफ पीडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करवाया जावेगा, कुछ लोगो द्वारा तो अवैध कनेक्शन कर बाजरे की खेती की जा रही थी।अवैध नल कनेक्शन धारियो के द्वारा मुख्य पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन कर रखे की उन के ऊपर हुई कारवाई सहायक अभियंता दयाराम चौधरी वर्ष 2016 से 2022 तक जलदाय विभाग शाहपुरा के अधीन अनुभाग शाहपुरा, अमरसर व मनोहरपुर में कनिष्ठ अभियंता रहे थे, इनके उस कार्यकाल में भी काफ़ी अवैध कनेक्शन काटे गए थे। कार्यवाही के दौरान मौके पर सहायक अभियंता दयाराम चौधरी, कनिष्ठ अभियंता टीकमचंद कुमावत, जलदाय कर्मचारी सुल्तान, बनवारी व अन्य कर्मचारी तथा पुलिस जाब्ता मौके पर मौजूद रहा।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!