उत्तम आर्जव धर्म की हुई पूजा अर्चना

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित दस दिवसीय पर्युषण पर्व के अन्तर्गत दशलक्षण धर्म में सभी जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की विशेष पूजा अर्चना के साथ अनेक धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान दशलक्षण धर्म के तहत विज्ञातीर्थ जैन मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा मूलनायक भगवान शांतिनाथ की शांतिधारा एवं विधिवत मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक किए गए। जैन समाज के प्रवक्ता सुनील भांजा विमल जौंला ने बताया कि नसियां जैन मंदिर, अग्रवाल जैन मंदिर, बिचला जैन मंदिर सहित सभी जैन मंदिरों में भाद्रपद मास में श्रद्धालुओं ने श्री जी की प्रतिमाओं के कलशाभिषेक किया गया। इसी प्रकार बड़ा जैन मंदिर में पण्डित सुरेश शास्त्री के मंत्रोच्चार द्वारा ऋषि मण्डल विधान का आयोजन किया गया, जिसमें सेकंडों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसी प्रकार बंपुई वालों के मंदिर एवं बिचला जैन मंदिर में दशलक्षण धर्म मण्डल विधान का आयोजन किया गया। जौंला ने बताया कि पर्युषण पर्व के दौरान संगीतमय भक्तामर स्तोत्र पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें 48 श्लोकों का संगीतमय पठन किया गया। भक्तामर मण्डल पर श्रद्धालुओं ने 48 दीपक चढ़ाए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!