क्षौरकार समाज की नवीन कार्यकारिणी घोषित: महीने के अंतिम मंगलवार को सेन समाज के सभी प्रतिष्ठान रहेंगे बंद

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): खणदेवत रोड पर स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर में क्षौरकार एसोसिएशन की बैठक जिला अध्यक्ष रवि सेन फौजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें समाज के विकास सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। एसोसिएशन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमराज सेन बड़ा गांव ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष के पद पर बाबूलाल हनोतिया, कोषाध्यक्ष अशोक चौहान, मंत्री रवि बगड़ी, महामंत्री राधामोहन जोधपुरिया, संरक्षक ओमप्रकाश जोलन्दा, उप संरक्षक बाबूलाल कनेसर, सचिव विशाल करेड़ा, संयोजक लालचंद कनेसर, संगठन मंत्री विष्णु धारवाल, प्रचार मंत्री विष्णु सुनारा, सलाहकार मंत्री महेंद्र सेन, मीडिया प्रभारी राकेश धारवाल, उप कोषाध्यक्ष सियाराम रंभा एवं उप मंत्री के पद पर गिरिराज सखवाया को मनोनीत किया है। इस दौरान नवीन कार्यकारणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि महीने के अंतिम मंगलवार को सेन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लिया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!