घुमरिया परिवार शिक्षा भवन का कराएगा निर्माण: संजना देवी की स्मृति में निर्मित भवन का किया लोकार्पण

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: झुंझुनूं आदिवासी मीणा समाज छात्रावास में प्रतिभाओं का सम्मान एवं भामाशाह अनूप सिंह मीणा व आईएएस अधिकारी विनीत कुमार मीणा के परिवार द्वारा स्वर्गीय संजना देवी की स्मृति में निर्मित आलीशान भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व आईईएस एवं प्रथम आदिवासी यूनिवर्सिटी अमरकंटक के पूर्व कुलपति सांवरमल झरवाल ने की। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व आईआरएस, वरिष्ठ समाजसेवी एवं आदिवासी विकास परिषद राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष केसी घुमरिया ने की। समारोह में समाज के सैकड़ों अधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान जिले के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का जिला अध्यक्ष मनोज घुमरिया व अन्य अतिथियों ने शील्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मान किया। वहीं अनूप सिंह मीणा ने अपनी स्वर्गीय पत्नी संजना देवी का स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसी के साथ परिवार को शिक्षित एवं विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका बताई। पुत्र विनीत कुमार व रिश्तेदारों ने भी इस बात की प्रशंसा की। इस बीच मनोज घुमरिया ने घुमरिया परिवार की ओर से नया निर्माण करने की घोषणा की। वहीं केसी घुमरिया ने उपस्थितजनों से अपने बालक-बालिकाओं को उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!