संस्कार पब्लिक स्कूल "स्कूल ऑफ द ईयर" से सम्मानित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): हिंदुस्तान बुक ऑफ़ रिकॉर्ड के तत्वाधान में रविवार को आयोजित स्कूल ऑफ़ द ईयर अवॉर्ड से मानसरोवर स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल को सम्मानित किया गया, संस्था द्वारा देश भर के चुनिंदा स्कूल्स को सम्मानित किया गया। संस्कार पब्लिक स्कूल को उनके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों, विद्यार्थियों को दी जा रही सनातन धर्म का पालन करने की शिक्षा एवं नैतिक मूल्यों के लिए दी जाने वाली शिक्षा, शिक्षा सुधार कार्यक्रम, नई शिक्षा नीतियों के पालन, विद्यार्थियों के सर्वत्र विकास कार्यों और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधारो के लिए सम्मानित किया गया। स्कूल के डायरेक्टर डॉ.दिनेश कुमार सैनी ने बताया कि जयपुर में कुछ चुनिंदा स्कूलों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इन स्कूलों में से एक संस्कार पब्लिक स्कूल भी है, स्कूल को शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.सैनी ने बताया कि स्कूल एक व्यक्ति विशेष का कार्य नहीं है, यह एक सामूहिक कार्य है, जिसमें प्रत्येक शिक्षक एवं प्रत्येक वो व्यक्ति जो इस संस्था से जुड़ा है, उन सभी के सामूहिक प्रयासों से ही आज स्कूल को इस मुकाम पर पहुंचाया जा सका है। आयोजकों द्वारा संस्था द्वारा किए धार्मिक, सांस्कृतिक एवं शिक्षा नीति के समन्वय को भी बहुत सराहा गया, संस्था के सामूहिक प्रयास से ही आप किसी क्षेत्र की अग्रणी संस्थानों में स्वयं को शामिल करवा सकते हैं। डॉ.सैनी ने स्कूल से जुड़े सभी अध्यापिकाओं एवं अन्य स्टाफ का धन्यवाद किया और आगे भी स्कूल द्वारा ऐसे ही शिक्षा के विकास कार्यों को करते हुए शिक्षा के नए आयाम को प्राप्त करना लक्ष्य बताया। कुछ समय पहले ही स्कूल को प्री स्कूल एक्सिलेंस अवॉर्ड 2024 और इनोवेटिव इंडियन स्कूल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!