जुरहरा के नवनियुक्त तहसीलदार का किया स्वागत व सम्मान

AYUSH ANTIMA
By -
0

जुरहरा/डीग (रेखचन्द्र भारद्वाज): तहसील जुरहरा के नवनियुक्त तहसीलदार मोहन लाल सियोल का गुरूवार को कस्बा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र खण्डेलवाल व बीजेपी नेता राजेन्द्र जांगिड़ के द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र खण्डेलवाल व बीजेपी नेता राजेन्द्र जांगिड़ के द्वारा तहसीलदार को दुपट्टा पहनाकर उन्हें जुरहरा तहसीलदार का पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी गई। गौरतलब है कि तहसीलदार संदीप जैन के जुरहरा से स्थानांतरण के बाद स्थानांतरित होकर आए आरटीएस अधिकारी मोहनलाल सियोल ने जुरहरा तहसीलदार का पदभार ग्रहण किया है।
Tags:

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!