चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर, अंतरराष्ट्रीय लेखक एवं प्रख्यात पत्रकार डॉ.शंभू पंवार ने कहा कि विश्व के 100 नामचीन साहित्यकारों में शामिल डॉ.सविता चड्ढा साहित्य की अनमोल धरोहर हैं। डॉ.पंवार ने यह उद्गार दिल्ली स्थित प्रवासी भवन में, वैश्विक हिन्दी परिवार एवं अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यक्त कर रहे थे। यह आयोजन डॉ.सविता चड्ढा के जन्मदिन के अवसर पर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित अंतरराष्ट्रीय पत्रिका “प्रज्ञान विश्वम” के विशेषांक के लोकार्पण हेतु किया गया।समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार एवं प्रज्ञान विश्वम के प्रधान संपादक पं.सुरेश नीरव ने की। मॉरीशस से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.सरिता बुद्धु,
वैश्विक हिन्दी परिवार के अध्यक्ष एवं पूर्व राजनयिक अनिल जोशी, अंतरराष्ट्रीय सहयोग परिषद् के मानद निदेशक नारायण कुमार, साहित्य अकादमी पंचकूला की पूर्व निदेशक डॉ.मुक्ता एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर डॉ.शंभू पंवार मंचासीन रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में सुप्रसिद्ध
गीतकार डॉ.जय सिंह आर्य ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
संचालन का दायित्व वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती अनीता सेठी वर्मा ने सफलतापूर्वक निभाया।