नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की: नन्दोत्सव में महिलाओं ने जमकर किया भक्ति नृत्य

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): चारभुजा नाथजी के मंदिर में स्थित सनातन सतसंग भवन में गुरु कृपा महिला मंडल के तत्वावधान में नन्दोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें सैंकड़ों महिलाओं ने उत्साह पूर्वक नन्दजन्मोत्सव पर आयोजित बधाईयों पर जमकर नृत्य किया। गुरु कृपा महिला मंडल अध्यक्ष चन्द्रकला खंडेलवाल ने बताया कि नन्दोत्सव को लेकर महिलाओं द्वारा सबसे पहले भगवान गीता गोपाल व स्वामी कृष्णानंद महाराज की पूजा अर्चना करके हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ किया। इस अवसर दौरान भगवान राधाकृष्ण की झांकी सजाई गए एवं नन्द के घर आनन्द भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी, घोडा पालकी जय कन्हैया लाल की, मीठे मीठे सांवरे की मुरली बाजे राधा रानी नाचे, दरबार तेरा सांवरिया किसने सजाया है, थारी चाकरी में चूक कोनी राखो म्हारा बालाजी, छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, दुनिया में देव हजारों है मेरे बालाजी का क्या कहना, घोटो जोर सु घुमायो र सालासर वाले हनुमाना, रात श्याम सपने में आए, अधरम मधुरम, श्यामा आन बसो वृंदावन में व नैणा नीचा कर ल श्याम न रिझावली कांई सहित कई भजनों पर महिलाओं ने सामूहिक भक्ति नृत्य किया। इस अवसर पर महिला मंडल की संगीता खंडेलवाल, मंजू नाटाणी, उमा टोडवाल, सुनिता अग्रवाल, कृपा अग्रवाल, रानी तम्बोली, ऋतु टोडवाल, सविता शर्मा, बबली गुप्ता, प्रेमलता खंडेलवाल, संतोष खंडेलवाल, पार्वती टेलर, सीमा खंडेलवाल, प्रियंका नाटाणी, सरोज अग्रवाल, पिंकी टोडवाल, रितु, पिंकी अग्रवाल, लता, प्रमिला, मधु व आरती सहित कई महिलाएं मौजूद थी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!