जयपुर (मजहर पठान): फेमिनिन लेडीज क्लब के सन्दर्भ मे राजापार्क के पिंक कैफे में लहरिया उत्सव का आयोजन किया गया। हरियाली तीज एक खास त्योहार है, जो खासकर महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है। यह शिव-पार्वती के पुनर्मिलन की याद में मनाया जाता है और सावन की हरियाली से जुड़ा होता है। फेमिनिन लेडीज क्लब की अध्यक्ष रिया दगड़ा ने बताया कि भारतीय संस्कृति को उसके मूल स्वरूप में बनाने के लिए हरियाली तीज का कार्यक्रम अयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने लहरिया परिधानो के साथ पारंपरिक गीतों के माध्यम से आराधना की तथा भारतीय संस्कृति को साकार किया। इस अवसर पर महिलाओं ने आकर्षण नृत्य में प्रस्तुति भी दी।
फेमिनिन लेडीज क्लब की तरफ से आयोजित किया गया 'हरियाली तीज' कार्यक्रम
By -
August 01, 2025
0
Tags: