निवाई (लालचंद सैनी): राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस संगठन में सुदामा चौधरी निवासी भावती को ग्राम पंचायत चैनपुरा के ईकाई अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। निवाई ब्लॉक अध्यक्ष नितेश मीणा ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील पवार, पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा व जिला अध्यक्ष नरेश मीणा की सहमति से सुदामा चौधरी को ग्राम पंचायत चैनपुरा के ईकाई अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। नवनियुक्त अध्यक्ष सुदामा चौधरी को शीघ्र ही कार्यकारिणी घोषित करने के लिए निर्देशित किया गया है।
3/related/default