31 अगस्त को त्रिवेणी धाम में होने वाले स्वामी समाज प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर सभी कार्य व्यवस्थाओं के लिए मीटिंग का किया गया आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


शाहपुरा/जयपुर (ओम प्रकाश टेलर): त्रिवेणी धाम स्थित स्वामी समाज आश्रम धर्मशाला में स्वामी समाज पदाधिकारीयों ने रविवार, 31 अगस्त 2025 को होने वाले समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह की व्यवस्थाओं के लिए मीटिंग का आयोजन समिति के अध्यक्ष कैलाश चंद स्वामी सरपंच की अध्यक्षता में किया गया। स्वामी समाज उपाध्यक्ष श्रवण स्वामी ने बताया की मीटिंग में सभी पदाधिकारीयों को भव्य आयोजन करवाने के लिए अलग-अलग कार्यो के लिए अलग-अलग जिम्मेदारी प्रमुख पदाधिकारीयों को सौंपी गई, जिसको 30 तारीख तक पूरी करके 31 तारीख, रविवार को सुबह 9 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का शुभारंभ कर दिया जाएगा, जिसमें समाज के सभी गांवों से अधिक से अधिक प्रतिभाओं को आने के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह में 5वीं, 8वीं में A ग्रेड व 10वीं, 12वीं में 75% से अधिक व स्नातक, स्नातकोत्तर में 60% से अधिक एवं राजकीय सेवा में चयनित सभी प्रतिभाओं का समाज के द्वारा सम्मान किया जाएगा और समिति की कार्यकारिणी का भी चुनाव सर्वसमिति से किया जाएगा। इस बैठक में समिति के संरक्षक सूरजमल बीडीओ, प्रबंधक कैलाश चंद स्वामी कंपाउंडर, एडवोकेट नवल स्वामी, इंद्राडा सरपंच कृष्ण स्वामी, स्वामी बचत घर प्रबंधक रोहिताश स्वामी, हनुमान स्वामी, बनवारी स्वामी, वीडियो बाबूलाल स्वामी, मास्टर गोविंद स्वामी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!