15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस पर चिड़ावा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में चिड़ावा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। भाजपा युवा नेता सुरेश भूकर ने बताया कि घर घर तिरंगा अभियान के तहत व स्वतंत्रता दिवस को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। उसी अभियान के अनुरुप चिड़ावा में स्वतंत्रता दिवस पर विशाल तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) निकाली जाएगी, जो कि 15 अगस्त को प्रातः 10 बजे सुरजगढ़ रोड़ तिराहा निज निवास से कबूतरखाना स्वामी विवेकानंद चौक, श्री कल्याण प्रभु की फेरी लगाते नए शनिदेव मन्दिर होते हुए अंबेडकर भवन पर समापन होगी। भूकर ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य उन वीर शहीदों को सम्मान देना, जिनकी वजह से हमे आजादी मिली। देशभक्ति की अलख जगाते हुए लोगो मे राष्ट्र के प्रति गर्व, समर्पण और जिम्मेदारी का भाव पैदा करना है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!