विशाल तिरंगा यात्रा कल: 101 फीट लंबे हाईमास्ट तिरंगे का होगा लोकार्पण व ध्वजारोहण

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में 14 अगस्त को सुबह 10 बजे विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने बताया कि आजादी के 78वें अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा के तहत विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव अलका गुर्जर, पालिकाध्यक्ष दिलीप इसरानी, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान, रैली प्रभारी निलिमा आमेरा, रैली संयोजक ओमप्रकाश वर्मा, सह संयोजक रामकेश मीणा व नरेश कसाणा सहित भाजपा के कई वरिष्ठ जनों के सानिध्य में बुधवार को सुबह 10 बजे विशाल तिरंगा रैली यात्रा पुराने नगर पालिका के भवन से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि तिरंगा रैली अहिंसा सर्किल, पुलिस थाना क्षेत्र, दामोदर कुण्ड, जमात, शिवाजी कॉलोनी होते हुए शिवाजी पार्क में पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि शिवाजी पार्क में बुधवार को सुबह 11 बजे 101 फीट लंबे हाईमास्ट तिरंगे का लोकार्पण करके ध्वजारोहण किया जाएगा। इसी प्रकार नगर पालिका के तत्वावधान में पूर्व स्वतंत्रता सेनानियों व वृद्धजनों का सम्मान किया जाएगा। इसी प्रकार नटवाड़ा मंडल अध्यक्ष बद्री विजय ने बताया कि आजादी के 78वें अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा के तहत विधायक रामसहाय वर्मा व वरिष्ठजनों के सानिध्य में बुधवार को शाम 3 बजे विशाल तिरंगा रैली का आयोजन होगा। जिसमें भाजपा के जिला पदाधिकारी, मण्डल पदाधिकारी, पार्षद, मोर्चा अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केन्द्र प्रभारी, संयोजक, बूथ अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ता भाग लेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!