डॉ.श्रीमती रजनी महरवाल (सैनी) डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: राजनैतिक, सामाजिक एवं शैक्षिक क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली डॉ.श्रीमती रजनी महरवाल को शिक्षा, सामाजिक एवं राजनैतिक क्षेत्र में कार्यों, पर्यावरण संरक्षण आदि में उत्कृष्ट सेवाओं को देखते हुए विशेषकर महिला एवं बालिका शिक्षा प्रोत्साहन हेतु गांधी पीस फाउंडेशन, नेपाल की ओर से डॉक्टर की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। यह सम्मान उन्हें गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल के फाउंडर प्रेसिडेंट डॉ.लाल बहादुर राणा, मुख्य अतिथि महेश शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री राजस्थान सरकार, विशिष्ट अतिथि श्रीमती लक्ष्मी स्वामी, शिक्षाविद एवं संयुक्त सचिव मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के द्वारा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 20 जुलाई 2025, रविवार को अंतरराष्ट्रीय गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल एवं आयुष्मान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। डॉ.श्रीमती रजनी महरवाल का जन्म जयपुर राजस्थान में हुआ था। आपकी प्रारंभिक शिक्षा वैदिक कन्या विद्यालय जयपुर से, बीए कनोडिया महाविद्यालय जयपुर से, एमए समाजशास्त्र में राजस्थान विश्वविद्यालय से, फैशन डिजाइनिंग आईटीसी मुंबई से, एनटीटी दिल्ली से, 
शिक्षिका एवं निर्देशिका के रूप में इन्होंने 15 वर्षों तक अपनी सेवाएं प्रदान की। राजनीतिक क्षेत्र में भी यह विभिन्न पदों पर कार्य कर रही हैं। वर्तमान में प्रदेश महासचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग, महिला प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी महासभा राजस्थान है। सामाजिक क्षेत्र में यह महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान से जुड़ी हुई है। इन्होंने संगठन मंत्री एवं मीडिया प्रभारी महिला विंग में सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी भूमिका निभायी है, जो अनवरत चल रही है। आप राजस्थान प्रदेश माली सैनी महासभा (रजि) में भी महिला प्रदेश महामंत्री के रूप में कार्य कर रही हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए आप बहुत से वृक्षारोपण कार्यक्रमों का हिस्सा रही है और अब तक सैकड़ो वृक्ष इनके द्वारा लगाए जा चुके हैं। आप मानव हितार्थ विभिन्न रक्तदान शिविरों में भी भाग लेती रही है। आप सर्व समाज के वैवाहिक सम्मेलनों में यथोचित सहयोग करती रहती हैं। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का प्रयास निरंतर आप करती हैं एवं विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम और विचार गोष्ठियों में आप शामिल होती हैं। आपको बहुत से सम्मान भी प्राप्त हो चुके हैं, तीन बार विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य हेतु नारी सम्मान महिला एवं बालिका शिक्षा जागृति हेतु महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान द्वारा प्रदेश स्तरीय सावित्री बाई फुले अवार्ड सर्व समाज हितार्थ आप जन जन की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का कार्य सोशल मीडिया और ज्ञापनों द्वारा करती रहती हैं। आपके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों विशेष कर शैक्षिक क्षेत्र में आपके विशिष्ट योगदान के लिए अंतर्राष्ट्रीय गांधी पीस फाउंडेशन नेपाल की चयन समिति ने आपकी सराहनीय सेवाओं हेतु डॉक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया है। डॉ.रजनी महरवाल ने इसके लिए अपना आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है। विशेषकर भारत एवं नेपाल सरकार एवं आयुष्मान फाउंडेशन, डॉ.श्रीराम इंदोरिया जी, श्रीमती अंतिमा इंदौरिया जी, राणा जी का, महेश शर्मा जी, लक्ष्मी स्वामी जी एवं समस्त मीडिया साथियों का आभार एवं धन्यवाद। बहुत से राजनीतिक एवं सामाजिक बंधुओ, महिलाओं, रिश्तेदारों द्वारा आपको बधाइयां दी जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!