निवाई (लालचंद सैनी): शहर की कृष्णा कॉलोनी में स्थित दिव्य महादेव मंदिर से रविवार को साप्ताहिक प्रभात फेरी निकाली गई। श्रद्धालु सूरज गुर्जर ने बताया कि प्रभातफेरी मंदिर से रवाना होकर गणेश नगर कॉलोनी में पहुंची, जहां पर कॉलोनी वासियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। प्रभात फेरी के साथ भजन मंडली के द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। प्रभात फेरी में पूर्व प्रधान ममता चौधरी, पूर्व सरपंच कृष्णा शर्मा, महेश दरगड, सर्वेश द्विवेदी, विनोद शर्मा, रमेश सोनी, रवि अग्रवाल, रामराय शर्मा, अशोक पारीक, दिलीप सिंह शेखावत, अनिल पारीक, सूरज गुर्जर, मनराज प्रजापत हीरालाल जाट, छीतरमल शर्मा, किशन यादव, रामप्रसाद गुर्जर, मोहन शर्मा, किशनलाल जाट, देवराज गुर्जर, चौहान सिंह गुर्जर, जीतराम जाट, मोहन प्रजापत, देवलाल सैनी व बद्री बारेठ सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
रामधुनी करते हुए निकाली प्रभात फेरी, प्रत्येक रविवार को निकालती है शहर में साप्ताहिक प्रभात फेरी
By -
July 13, 2025
0
Tags: