अधिकारों के प्रति आमजन को करना है जागरूक: न्यायाधीश सृष्टि चौधरी

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी ने सचल विधिक सेवा केन्द्र मोबाइल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। अध्यक्ष व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सृष्टि चौधरी ने बताया कि सचल विधिक सेवा केन्द्र मोबाइल वैन द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के प्रचार प्रसार हेतू रवाना किया गया। न्यायाधीश सृष्टि चौधरी ने बताया कि मोबाईल वैन के संचालन का मुख्य उदेश्य आमजन को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। मोबाईल वैन का संचालन निवाई शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में 10 जुलाई तक संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोबाइल वैन द्वारा ढाणी जुगलपुरा, झिलाय, बायपास चौराहा सहित कई ग्रामीण क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जाएगा। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविन्द्र सैनी ने बताया कि सचल विधिक सेवा केन्द्र मोबाइल वैन द्वारा ग्रमीणों को बाल विवाह रोकथाम एवं बाल विवाह के दुष्प्रभाव, बाल श्रम, बाल शिक्षा अधिकार, एनजीटी, साक्षी संरक्षण स्कीम 2018, महिलाओं के संरक्षण से संबधित अधिकार, खुले कुओं एवं बोरवेल से होने वाले नुकसान, मानसिक एवं शारीरिक रूप से कमजोर तबके के लोगो के लिए संचालित योजनाओं, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा सहिता व भारतीय साक्ष्य अधिनियम, पोश एक्ट, नालसा की योजना संवाद, नशीले पदार्थों के नुकसान, नि:शुल्क विधिक सहायता, पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011, नालसा हेल्प लाइन नम्बर 15100, नालसा पोर्टल, स्थाई लोक अदालत, मासिक लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रविन्द्र सैनी, एडवोकेट सतीश शर्मा, शंकर लाल जाट, नारायण सिंह, रामकल्याण पूनिया, सीताराम शर्मा, बनवारी लाल यादव व दयाराम गुर्जर सहित कई अधिवक्ता व कर्मचारी मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!