जयपुर: डिग्गी मालपुरा रोड़ स्थित रातल्या गांव में संत तपस्वी बाबा के आतिथय में शुक्रवार को मोक्षधाम परिसर में भूतनाथ महादेव मंदिर के निर्माण के लिए विधि-विधान से भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण की नींव रखी गयी। पंडित कन्हैया लाल शर्मा ने वैदिक मंत्रोचारण कर श्री गणेश पूजन एवं शिव पुजन कर आरती वंदना की गया तत्पशचात भूतनाथ के जयकारो के साथ पौधारोपण कर नीव रखी गयी। आचार्य कन्हैया लाल शर्मा ने भुतनाथ महादेव की भक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोक्षधाम मे भुतनाथ का मंदिर होना अत्यन्त आवश्यक है।महादेव के भुतनाथ रूप की महिमा निराली है, भुतनाथ महादेव की स्थापना से गांव में सुख शान्ति रहना एवं अकाल मृत्यु नही होती है एवं गांव में फसले एवं अनाज भी अच्छा होता है। स्थानीय निवासी दिनेश बागड़ा ने बताया कि मंदिर निर्माण के बाद 21 जुलाई को कलश यात्रा के साथ भुतनाथ महादेव की मुर्ति स्थापना की जएगी। इस अवसर पर सिविल लाइन्स विस.के समाजसेवी रणजीत पंचौली, कृष्ण शर्मा, घनश्याम मेहता, रघुनाथ धनवंता, योगेश शर्मा, गेदींलाल बागड़ा, सुरेश मेहता, विकास शर्मा आदि मौजुद रहे।
रातल्या के मोक्षधाम में विराजेगे महादेव: भूतनाथ महादेव के मंदिर के लिए भूमि पूजन कर रखी गयी नींव
By -
July 05, 2025
0
Tags: