निवाई (लालचंद सैनी): मंगलवार को डाक बंगले में पूर्व उपमुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। पूर्व विधायक कमल बैरवा ने श्रद्धांजलि सभा में पूर्व उपमुख्यमंत्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा को क्षेत्र के लोग बाबूजी कहकर बुलाते थे। वह क्षेत्र की जनता को अपना परिवार मानते थे। पूर्व मुख्यमंत्री बनवारी लाल बैरवा सरल स्वभाव के धनी थे। आज उनकी श्रद्धांजलि सभा में जिले भर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। वह क्षेत्र की जनता को अपने परिवार की तरह सुख-दुख में खड़े रहते थे। इस दौरान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरिभाई हरि, पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, डीआर मणिन्द्र लोदी, पूर्व प्रधान अलका बैरवा ने भी पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व.बनवारी लाल बैरवा की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व हरिनाम संकिर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप ईसरानी, कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट सतीश शर्मा, ब्लाॅक अध्यक्ष शंकर लाल जाट, पूर्व शहर अध्यक्ष महावीर पराना, आकाश बैरवा, पारस पहाडी, पूर्व सरपंच भंवरलाल यादव, राजेश चैधरी, रामराय मीणा, श्रीराम चैधरी, राम माथुर, पवन बोहरा, राजेश भट्ट, प्रदीप पारीक, मांगीलाल गुर्जर, एसआर फागणा, प्रभु चैधरी, भागचंद बैरवा, विनोद वनस्थली, हंसराज शर्मा, गोपाल लाल लोदी, पप्पू मीणा, मदनलाल मीणा, पवन सांवलिया, सुखदेव गुर्जर, सुरेन्द्र बेनीवाल, त्रिलोक तिवाडी, दयाराम जाट, जितेन्द्र गुर्जर, हंसराज गुर्जर व रामजीलाल बैरवा सहित कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default