निवाई (लालचंद सैनी): उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा का निवाई आगमन पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित श्री ट्रक ऑपरेटर्स यूनियन के समीप विधायक रामसहाय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान व नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के नेतृत्व में भाजपा शहर मंडल के कार्यकर्ताओं व पार्षदों ने स्वागत करके नगरीय विकास पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री प्रेमचन्द बैरवा ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा हर क्षैत्र में चौमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का प्रत्येक व्यक्ति को लाभ मिले। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएं व वंचित लोगों को लाभान्वित करें। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा, मोहित चंवरिया, बाबूलाल सैनी, शंकर लाल सैनी, रमाकान्त शर्मा, योगेन्द्र सिंह नाथावत, रामकेश मीणा, रामविलास बलाई, नारायणलाल यादव व जितेन्द्र धारवाल सहित कई कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री बैरवा को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया
3/related/default