कांग्रेस ओबीसी नेतृत्व का भागीदारी न्याय महासम्मेलन

AYUSH ANTIMA
By -
0



कांग्रेस पार्टी और न्याय योद्धा राहुल गांधी बार-बार भारत की शक्तिशाली संस्थाएं जैसे सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों, उच्च श्रेणी के सिविल सेवकों, मीडिया संस्थाओं और कॉर्पोरेट क्षेत्र में ओबीसी की अनुपस्थिति की ओर इशारा करते रहे हैं। राहुल जी दृढ़ता से मानते हैं कि महात्मा फुले, महात्मा गांधी, नेहरू जी और बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए पर्याप्त भागीदारी एवं न्याय हर ओबीसी को उसकी उचित जिम्मेदारी दे। कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ खड़ी रही है। आज, हमें हमारे बड़े सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक और आर्थिक उत्थान के लिए लड़ना होगा। इसके लिए एक मजबूत और जीवंत ओबीसी आंदोलन आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी के ओबीसी नेता इस नई शुरुआत की घोषणा करने के लिए 25 जुलाई, 2025 को सुबह 10 बजे दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में एकत्रित हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति देश भर के ओबीसी वर्ग को एकजुट और जागरूक करने में बहुत महत्वपूर्ण होगी। मैं इस ऐतिहासिक क्षण में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान करता हूँ। माननीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता न्याय योद्धा राहुल गांधी के प्रेरणादायक शब्दों से प्रेरित होने का अनुरोध करता हूं। इस महापंचायत में पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक अशोक गहलोत, राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट, राजस्थान कॉंग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कॉंग्रेस ओबीसी विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हर सहाय यादव तथा मै प्रदेश महासचिव डॉ.उमराव सिंह यादव सहित कॉंग्रेस के ओबीसी सांसद, विधायक, पार्षद तथा वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 700 प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं।
आइए, इस परिवर्तन की क्रांति के साक्षी बनने के लिये 25 जुलाई को अधिक से अधिक संख्या में ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली पहुंचे।
जय संविधान, जय हिंद।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!