जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): क्रेङाई राजस्थान की सत्र 2025-2027 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का पदस्थापना समारोह जयपुर स्थित रामबाग पैलेस मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री राजस्थान सरकार झाबर सिंह खर्रा एवं विशिष्ट अतिथि उर्जा मंत्री राजस्थान सरकार हीरालाल नागर एवं फर्स्ट इंडिया न्यूज के राष्ट्रीय हैड जगदीश चंद्रा थे।
कार्यक्रम मे प्रदेश से आए लगभग 250 रियल एस्टेट डेवलपर्स ने शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रेङाई राजस्थान के चेयरमैन अनुराग शर्मा ने कहा कि रियल एस्टेट उधोग वर्तमान मे देश की जीडीपी मे 8% का योगदान दे रहा है और वर्ष 2030 तक रियल एस्टेट उधोग 15% का योगदान देते हुए 1 ट्रिलियन डालर का उधोग बनने जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप ना केवल करोडो नए आवासो का निर्माण होगा बल्कि बेहतर रोजगारो का भी सृजन होगा। क्रेङाई राजस्थान इस अभियान मे पूरी सक्रियता से राजस्थान मे अपना सहयोग प्रदान करने हेतु कृत संकल्पित है। उन्होने बताया की वर्तमान मे राजस्थान मे माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व मे अति संवेदनशील एवं विकासशील सरकार कार्य कर रही है और नगरीय विकास विभाग ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ राज्य मे अधिकतम निवेश आकर्षित करने के लिए बेहतर भवन विनियम एवं टाउनशिप पालिसी की घोषणा की है, जिससे राज्य मे भारी निवेश आने की संभावना है। क्रेङाई राजस्थान के अध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस समारोह के दौरान क्रेङाई फाउंडेशन के गठन की घोषणा माननीय मंत्रीगण द्वारा की गई। जिसके अंतर्गत क्रेङाई राजस्थान प्रतिवर्ष रियल एस्टेट उधोग से जुडी उच्च शिक्षा हेतु राज्य के मेधावी युवाओ को 1 करोड की छात्रवृति देगा। क्रेङाई राजस्थान के महासचिव आशीष अग्रवाल ने जयपुर मे क्रेङाई हाऊस के निर्माण के लिए भूखंड आवंटित करने की मांग की। उन्होने बताया की इस प्रस्तावित भवन मे अत्याधुनिक प्रयोगशाला, वाचनालय एवं आडिटोरियम का निर्माण क्रेङाई राजस्थान द्वारा किया जाएगा, जिसके माध्यम से राज्य के युवाओ को रियल एस्टेट उधोग मे हो रहे वैश्विक नवाचारो के विषय मे जानने का मौका मिलेगा। क्रेङाई राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने कहा कि क्रेङाई राजस्थान शीघ्र ही जयपुर क्रेङाई का राष्ट्रीय अधिवेशन करने जा रही है। जिसमे देशभर के प्रतिष्ठित भवन निर्माता एवं विकासकर्ता शामिल होंगे और राजस्थान मे रियल एस्टेट के क्षेत्र मे निवेश के लिए संभावना पर परिचर्चा करेंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ठ अतिथि हीरालाल नागर ने कहा की रियल एस्टेट डवलपमेंट हर राज्य के विकास का मानदंड होता है और निश्चित रुप से लाखो कुशल एवं अकुशल श्रमिको को इस उधोग के माध्यम से रोजगार प्राप्त होता है, इसलिए इस उधोग का विकास प्राथमिकता से होना चाहिए। उन्होने उपस्थित सदस्यो को आश्वस्त किया की उनके विभाग से संबंधित जो भी समस्याए उधोग को आ रही है, उनका समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा की क्रेङाई राजस्थान राज्य के सुनियोजित विकास मे अपनी सकारात्मक भूमिका का निर्वहन कर रही है और समय समय पर राज्य सरकार को नगरीय विकास के क्षेत्र मे हो रहे वैश्विक नवाचारो से अवगत करवाती रहती है और राज्य सरकार भी क्रेङाई राजस्थान द्वारा दिए गए सुझावो पर गंभीरतापूर्वक विचार करती है और जनहित मे आवश्यक नितियो मे उन सुझावो का समावेश करते हुए निवेश को प्रोत्साहित करने वाली नीतियो की घोषणा कर रही है। मंत्री महोदय ने कहा की वर्तमान सरकार पूर्ण पारदर्शिता के साथ निजी क्षेत्र का सहयोग लेते हुए राजस्थान को देश के विकसित राज्यो मे शामिल करने के लक्ष्य लेकर क्रियाशील है एवं नगरीय विकास के क्षेत्र मे क्रेङाई राजस्थान सरकार का एक मुख्य सहयोगी हो सकता है। क्रेङाई राजस्थान के कोषाध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल ने पधारे अतिथियो का धन्यवाद ज्ञापित किया। संयुक्त सचिव मदन यादव ने बताया कि यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा एवं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने क्रेङाई के सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नियुक्ति पत्र दिया। मदन यादव ने बताया कि क्रेङाई राजस्थान लोगों को सरकार की मंशा के अनुसार सस्ते और सही मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन क्रेङाई राजस्थान के संयुक्त सचिव कृष्णा गुप्ता ने किया।