सद्भावना लहरिया: शालू मेहरा बनी सावन क्वीन

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर: सद्भावना परिवार द्वारा आयोजित सद्भावना सावन लहरिया महोत्सव सीज़न-3 निजी होटल मे किया गया। अध्यक्ष शिवकान्ता पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक लहरिया परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जवाब देकर इनाम जीते। रैंप वॉक, कोशल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। सद्भावना सावन क्वीन 2025 प्रतियोगिता में शालू मेहरा विजेता रही। सारिका गुप्ता को बनी ठनी, डेज़लिंग दिवा डॉ.रुचि शर्मा, दीपाली गुप्ता परिवार को रिस्ता रत्न, त्रिवेणी संगम प्रतिमा भारद्वाज परिवार विजेता रहे। लक्की ड्रा में नंदिता अग्रवाल प्रथम रहीं। टीम अंजलि सिसोदिया, चमन विजय, आरती माथुर, संजू नावल, मधु गुप्ता, रीना पाठक, मुस्कान परबानी, मिथलेश शर्मा, अनीसा विजय, प्रियंका जैन, मीना सिंघल, सुनीता यादव, प्रियंका जैन, नीरू यादव, ममता झा, कोमल चौहान की टोलियों ने सावन लहरिया में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन एंकर प्रीति सक्सेना ने किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!