झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष एबीवीपी के पूर्व जिला संयोजक लक्ष्मीकांत डुलगच ने अपने 25वे जन्म दिवस पर 25 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। इसके तहत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र हटवाल, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री संतोष कुमार डुलगच, अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष गणेश नारायण डुलगच, घनश्याम सैनी, रमेशचंद्र, सुमित, अमित डुलगच, प्रवीण कुमार, चाँद सांवरिया, पिंकी सरवन, नंदलाल, अभिषेक कुमावत, करण आदि उपस्थित रहे।
3/related/default