पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राज्य सरकार की किसान, मजदूर, आमजन विरोधी स्मार्ट मीटर योजना के विरोध में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम सहायक अभियंता एवीवीएनएल पिलानी को ज्ञापन दिया गया। इस अवसर पर आयोजित विरोध सभा को संबोधित करते हुए पिलानी विधायक पितराम सिंह काला ने कहा कि जब पहले से लोगो के मीटर लगे हुए है तो नए मीटर लगाने की कहा आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी के फ्री के नाम पर स्मार्ट मीटर लगाकर भविष्य में इन्ही को रिचार्ज मीटर में बदल देगी। मोबाइलों की तरह मीटर को रिचार्ज करना पड़ेगा। फिर सरकार अपने चहेतो अडानी अंबानी को इसका ठेका दे देगी। ये इनका प्री प्लान है। उन्होंने कहा की ये हम बर्दास्त नही करेगे। उन्होंने सरकार को चेताया की अगर सरकार इस योजना को वापिस नही लेती है तो सड़क से सदन तक इसके लिए संघर्ष करेंगे। इस अवसर पर पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा, पिलानी चेयरमैन हीरालाल नायक, पिलानी विद्या विहार चेयरमैन प्रतिनिधि रोहितास रणवा़, पिलानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद काजला, चिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट संजय सैनी, चिड़ावा पंचायत समिति उपप्रधान विपिन नूनिया, चिड़ावा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष महावीर सिंह, शीशराम पंचायत समिति सदस्य, सुनील पंडित नगर अध्यक्ष कांग्रेस, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पूनिया बनगोठड़ी, मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह शेखावत, प्यारेलाल भांभू, महेंद्र शिलायच मंड्रेला, बख्तावर पुरा सरपंच अनिल कटेवा, खुडाना सरपंच महावीर सिंह, बजावा सरपंच हवा सिंह यादव, धतरवाला सरपंच प्रतिनिधि शीशराम धतरवाल, बदन गढ़ सरपंच प्रतिनिधि विजेंद्र डुडी, सुखबीर सांगवान सरदारपुरा, नरेंद्र मंडाड, प्रेम प्रकाश मोयल, प्रदीप झाझडिया, संत कुमार चावला, अनिल जांगिड़, रणधीर गोठवाल, सलीम पार्षद, राजेश काजला, हवा सिंह लांबा गोठड़ा, वीरभान, प्रेम सिंह लांबा, रोहिताश लांबा, दुलीचंद मेघवाल, अशोक सैनी, रणबीर पूनिया, सतवीर सिंह बनगोठड़ी, पालाराम मंड्रेला, रिटायर्ड एसआई बाबूलाल, विनोद कुमार शर्मा, पवन सोनी, विनोद पूनिया, देवकरण महला, जगबीर, लक्ष्मण शर्मा दुधवा, सुनील शर्मा दुधवा, रघुवीर सियाग एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नगरीकरण उपस्थित थे।
विधायक पितराम काला के नेतृत्व में सरकार की जनविरोधी व स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में बिजली दफ्तर पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
By -
July 14, 2025
0
Tags: