भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन "सेवा दिवस" के रूप में सादगी व समर्पण के साथ मनाया

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिवस पर पाली स्थित उनके निवास पर भारतीय संस्कृति, सेवा भावना और समाज कल्याण के मूल्यों के साथ सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया। मदन राठौड़ ने सपत्नीक प्रात:काल विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया। इसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक प्रतिनिधि और आम नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने राठौड़ के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें भारतीय राजनीति में एक अनुकरणीय नेतृत्व का प्रतीक बताया। राठौड़ के जन्मदिवस को "सेवा दिवस" के रूप में भी मनाया गया। राठौड़ ने मानपुरा भाखरी स्थित केशव गौशाला में जाकर गायों को लापसी और गुड़ खिलाया तथा गौसेवा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि "हमें अपनी संस्कृति के मूल मूल्यों को केवल शब्दों में नहीं, बल्कि अपने कर्मों में भी उतारना चाहिए।" पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए राठौड़ ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने नीम, पीपल और गुलमोहर जैसे छायादार व औषधीय पौधों का रोपण किया और सभी कार्यकर्ताओं से एक पौधा लगाने एवं उसका पालन-पोषण करने की अपील की। उन्होंने कहा, "जन्मदिवस केवल व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के लिए कुछ सकारात्मक करने का संकल्प लेने का दिन होना चाहिए।" राठौड़ ने रक्तदान, स्वच्छता अभियान और सामाजिक सेवा जैसे कार्यों को जन्मदिवस की सच्ची प्रेरणा बताया। उन्होंने भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे भी अपने जन्मदिवस को भारतीय संस्कृति के अनुरूप मनाएं और कम से कम एक ऐसा कार्य अवश्य करें, जो समाज, पर्यावरण या मानवता के हित में हो।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!