अलवर (ब्यूरो): पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने सरिस्का क्षेत्र में सीटीएच मुद्दे और लगातार अलवर जिले में हो रही गो तस्करी की घटनाओं को लेकर गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर पूर्व विधायक आहूजा ने अलवर से दोनों मंत्रियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अलवर में सरिस्का वन क्षेत्र में से 62 किलोमीटर का क्षेत्र CTH के अन्तर्गत बाहर निकालने के पीछे खनन माफियाओं से एक बड़ी डील का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिले में हो रही लगातार गो तस्करी की घटनाओं में सरकार चुप्पी साधे हुए है, जो बहुत शर्मनाक है। आहूजा ने आरोप लगाया की केंद्र में और राज्य में दोनों में कथित गौ भक्त भाजपा सरकार मौजूद है लेकिन गौमाता फिर भी कटने के लिए जा रही हैं, यह अत्यंत दुखद है। ज्ञानदेव आहूजा ने बताया कि अलवर में औद्योगिक क्षेत्र के नाम पर जिले का MIA क्षेत्र अलवर में किसी समय में औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हुआ करता था लेकिन वर्तमान में स्थिति यह है कि वहां पर कुछ छोटे-बड़े मार्बल उद्योगों के अलावा कुछ नहीं बचा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अब पर्यटन जिले का मूल आय का स्रोत है। अब उसको लेकर भी अगर वन क्षेत्र और पर्यावरण से छेड़छाड़ की जाएगी तो अलवर में कुछ नहीं बचेगा। पूर्व विधायक आहूजा जिले में हो रहा है अवैध अतिक्रमण और अवैध खनन को लेकर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया। आहूजा ने आरोप लगाया कि जिंदोली घाटी के आसपास के क्षेत्र मैं अवैध मकान बने हुए हैं। वही घाट कैनाल के पास हो रहा अवैध खनन भी सरकार के के लिए एक बड़ा सवाल है कि यह आखिर क्यों हो रहा है और सरकार क्या सो रही है। आहूजा ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरिस्का के CTH मुद्दे में भी दोनों मंत्रियों की एक बड़ी डील खनन माफिया के साथ हुई है, जिसको लेकर वह भविष्य में सबूत भी पेश करेंगे।
बहरहाल, पूर्व विधायक आहूजा के बेबाक तेवर एक बार फिर सुर्खियां बने हुए है। उन्होंने बेबाकी से केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। आहूजा ने उमरैण में मंदिर तोड़ने के विवाद पर भी गहरा आक्रोश व्यक्त किया। इसके साथ ही दोनों मंत्रियों पर बड़ी बेबाकी से निशाना साधते हुए पूरी तरह टारगेट किया।