भाजपा जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन: विवेकानंद को दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0



झुंझुनू (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): जिला प्रमुख हर्षिणी कुलहरी के भाजपा जिलाध्यक्ष नवनियुक्त होने के बाद शुक्रवार को रीको कॉलोनी में नए भाजपा जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। जानकारी देते हुए भाजपा जिला प्रवक्ता कमलकान्त शर्मा ने बताया कि शुक्रवार प्रातः 11:15 बजे पूजा अर्चना के बाद विधि विधान से भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। जिसमे अतिथि के रूप में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष बनवारी लाल सैनी, भाजपा नेता बबलू चौधरी, पूर्व विधायक रणवीर सिंह गुढ़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा चिड़ावा, प्रधान बलवान सिंह, रोहिताश्व धागड़, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, नगर मण्डल अध्यक्ष कमलकान्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा, सुनील लांबा, शेर सिंह निर्बाण, चेयरमैन रामनिवास सैनी, पूनम धर्मपाल, सेवाराम गुप्ता, महिला मोर्चा ज़िलाध्यक्ष सरोज श्योरान, पूर्व जिलाध्यक्ष विमला चौधरी, युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष जयसिंह मांठ, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप मीणा, विष्णु रुँथला नवलगढ़, निखिल शर्मा, चंद्र  प्रकाश शुक्ला, कुलदीप पुनिया, महावीर ढाका, मंजू सैनी, महेन्द्र चंदवा, सुनीता स्वामी, अतुल कुमार खीचड़ ने उद्घाटन समारोह में भाग लिया। इसके बाद स्वामी विवेकानंद सरस्वती की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, संजय मोरवाल, कुलदीप सिंह कालीपहाडी, चन्दगी सैनी, जय प्रकाश चौधरी, राजेंद्र चौधरी, रामनिवास सैनी, गोपाल सिंह, पृथ्वीराज शर्मा चिड़ावा, प्रकाश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!