निवाई (लालचंद सैनी): कांग्रेस प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया के प्रदेशा निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रतिपक्ष नेता टीकाराम व पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा की अभिशंषा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलजीत सिंह व राजस्थान महिला विंग प्रदेशाध्यक्ष बादाम देवी ने महिला विंग राजस्थान टोंक जिलाध्यक्ष के पद पर सुनिता देवी निवासी दीनदयाल कॉलोनी निवाई को नियुक्त किया है। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनिता देवी ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी राजस्थान कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामप्रसाद परिडवाल ने दी है।
सुनिता बनी कांग्रेस प्रियंका गांधी संगठन ऑल इंडिया की टोंक जिलाध्यक्ष
By -
July 30, 2025
0
Tags: