10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर श्री कल्लाजी अन्नपूर्णा धाम राजपुर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां जोरशोर से

AYUSH ANTIMA
By -
0

डूंगरपुर (श्रीराम इंदौरिया): प्रदेश एवं वागड़ क्षेत्र में गुरु पूर्णिमा महोत्सव को लेकर धार्मिक स्थलों, मंदिरो व आश्रमों में धार्मिक अनुष्ठान एवं गुरु पूजन की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। इसी क्रम में वागड़ क्षेत्र की धर्म नगरी श्री कल्लाजी शिव अन्नपूर्णा पंचधाम राजपुर डूंगरपुर में भी गुरु पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां हो चुकी है। धाम के गादीपति एवं अखिल भारतीय कल्लाजी सम्प्रदाय के निवर्तमान राष्ट्रीय महामंत्री परम् पूज्य गुरुदेव महंत श्री गोपालदास जी महाराज ने गुरु महिमा का व्याख्यान करते हुए बताया कि सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा पर्व का विशेष महत्व है, गुरु ही अपने शिष्यों को अंधकार से प्रकाश की और ले जाने का काम करते है। सही मायनो में गुरु वही है, जो हमे सतकर्म करने की प्रेरणा दे, सत्य मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाए लेकिन शिष्य को भी अपने इष्ट और गुरु वचनो का पालन करना चाहिए। गुरु सही गलत का ज्ञान दें सकते है लेकिन शिष्य को उस ज्ञान को जीवन में उतारकर उस पर कार्य करना चाहिए, ज्ञान की बाते तब तक लाभ नहीं दें सकती, जब तक हम उसे अपनाते नहीं है। गुरु पूर्णिमा महोत्सव गुरु और शिष्यों के सतकर्मो का पावन दिन है, इस दिन शिष्य अपने गुरुदेव के चरणों को पखारते है, उन्हें तरह तरह के उपहार गुरु दक्षिणा के रूप में भेट करते है और अपने एवं अपने परिवार की खुशहाली की कामना हेतु गुरु मंत्र दीक्षा एवं आशीर्वाद प्राप्त करते है। इसी क्रम में कल्लाजी अन्नपूर्णा धाम राजपूर में 10 जुलाई 2025 गुरुवार, आषाढ-शुक्ल गुरु पूर्णिमा को श्री श्री 1008 शेषावतार श्री कल्लाजी महाराज की प्रातः 7 बजे विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर 12 बजे परम् पूज्य प्रधान पीठाधीश्वर ब्रम्हलीन गुरुदेव महंत गौतमदास जी महाराज की दिव्य प्रतिमा का पूजन, चरण पादुका पूजन, गुरुगादी पूजन, शक्ति पूजन, खडक पूजन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया जाएगा। दोपहर 1 बजे भजन कीर्तन सतसंग व गुरूवंदना महाआरती कर महाप्रसाद एवं भंडारा लगाया जायेगा। जिसके बाद धाम के गादीपति पूज्य गुरुदेव महंत गोपालदास महाराज द्वारा दिव्य दरीखाना लगाकर श्री कल्लाजी महाराज की व्यास गादी पर विराजमान होकर भक्तो को गुरुमंत्र दीक्षा व आशीर्वाद दिया जायेगा। जिसमे वागड़, मेवाड़, मारवाड़, मालवा गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों के भक्त अपने आराध्य देव श्री कल्लाजी महाराज एवं गुरुदेव महंत का आशीर्वाद लेने हेतु सम्मिलित होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!