मुंबई (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई द्वारा राजस्थान के झुंझुनूं विधायक राजेंद्र सिंह भाम्बू का मुंबई आगमन पर भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। अंधेरी पूर्व स्थित सुनील पाटोदिया टावर, शाकंभरी कॉर्पोरेट पार्क में आयोजित समारोह में झुंझुनूं प्रवासी समुदाय की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। भाम्बू ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि “झुंझुनूं का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। वर्षों से लंबित योजनाओं को जल्द मूर्त रूप दिया जाएगा।” उन्होंने कहा कि झुंझुनूं के लोग निष्ठावान और परिश्रमी हैं, जो न केवल अपने क्षेत्र बल्कि मुंबई जैसे महानगर के विकास में भी भागीदार हैं। समारोह का आयोजन ‘मिलिए अपने विधायक से’ कार्यक्रम के तहत झुंझुनूं प्रगति संघ मुंबई के अध्यक्ष कृष्ण मुरारी तुलस्यान और सचिव अनिल डेढ़िया के संयोजन में किया गया। विधायक भाम्बू का शॉल ओढ़ाकर, फ्लावर बुके और भगवान श्रीकृष्ण के प्रतीक चिह्न के साथ सम्मान किया गया। कार्यक्रम में राजपूताना शिक्षा मंडल के ट्रस्टीगण, पदाधिकारी और सदस्यगण बड़ी संख्या में मौजूद रहे। प्रमुख रूप से उपस्थित जनों में सुशील आर.गाडिया, विनोद एम.गाडिया, सीए प्रमोद जालान, सीए दीनबंधु जालान, सीए सचिन तुलस्यान, अनिल पाटोदिया, शशिकांत मोदी, मनीष अग्रवाल, शुभकरण खंडेलिया, शम्भू सोनी सहित कई गणमान्य नागरिक शामिल थे। इस अवसर पर पाटोदिया परिवार की ओर से अनिल पाटोदिया ने सभी अतिथियों का आतिथ्य सत्कार किया।
मुंबई में झुंझुनूं विधायक राजेंद्र भाम्बू का सम्मान, बोले झुंझुनूं का होगा समग्र विकास
By -
June 17, 2025
0
Tags: