पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बदनगढ़ पंचायत के खारिया कुआं में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पिलानी विधायक पितराम सिंह काला थे। अध्यक्षता पूर्व प्रधान निहाल सिंह रणवा ने की। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद काजला, सुरजन सिंह राठौड़, महावीर सिंह राठौड़, राजेंद्र सिंह बलौदा, मोती पारीक, परमानंद बुडानिया थे। मालीराम सैनी, दुर्गा प्रसाद सैनी, जय सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि पितराम सिंह काला को साफा व माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। विधायक पितराम सिंह काला ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव के विकास कार्य में किसी प्रकार की कोई भी कमी नहीं रहने दी जाएगी। पानी के लिए मैं बजट में प्राथमिकता से काम कर रहा हूं। कुंभाराम नहर के पानी के लिए हमें चाहे आंदोलन भी करना पड़े, मैं आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। इस अवसर पर जय सिंह, रामनिवास, रामजीलाल, सरपंच पति विजेंद्र, निरंजन शर्मा, बसवेश्वर सैनी, धर्मपाल, राम सिंह, रोशन, हवा सिंह जांगिड़ बदनगढ़, प्रमोद, महेंद्र आदि बड़ी संख्या में गांव के गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति उपस्थित थे।
3/related/default