निवाई (लालचंद सैनी): रविवार को माली समाज की तहसील स्तरीय आम सभा का आयोजन मायला कुंड के पास स्थित सत्यनारायण भगवान के मंदिर परिसर में किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष के रूप में सर्व सम्मति से पांचूलाल सैनी को स्वीकार करने का निर्णय लिया गया, अन्य किसी भी व्यक्ति को जिला अध्यक्ष के रूप में सम्मान नहीं देने का निर्णय किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से रामअवतार सैनी को पुनः नियुक्त किया गया, शहर अध्यक्ष के पद पर पुनः रामसहाय मुंशी को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष दुर्गालाल सैनी, पूर्व सरपंच मदन लाल सैनी, शंकर लाल सैनी, पार्षद बाबूलाल सैनी, लालचंद सैनी, मूलचंद सैनी, प्रहलाद सैनी, प्रेम प्रभु गंगाडा, नाथूलाल सैनी, रामकिशोर सैनी सहित समाज के सैकडो लोग मौजूद थे।
माली समाज के रामअवतार सैनी बने तहसील अध्यक्ष व रामसहाय मुंशी बने शहर अध्यक्ष
By -
June 22, 2025
0
Tags: