वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान को लेकर तुलसाजी के पौधे किए वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): ग्राम पंचायत भरथला के गांव धतूरी में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल व विधायक रामसहाय वर्मा के सानिध्य में वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का आयोजन हुआ। जल ही जीवन है, इस मूल मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वन्दे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत गांव रामनगर धतूरी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने जल देव का पूजन किया और पीपल का पौधा लगाकार पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जल ही जीवन है और गंगा हमारी सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं आर्थिक पहचान की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जन-जन की जिम्मेदारी है। हम सबको मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि गंगा और उसके सहायक जलस्रोत शुद्ध, स्वच्छ और सतत बहते रहें। विधायक रामसहाय वर्मा ने कहा कि आज जल का संचय अत्यंत आवश्यक है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य न केवल गंगा की सफाई है, बल्कि जल संरक्षण की परंपरा को फिर से जनजीवन में स्थापित करना है। इस अभियान में जनसहभागिता सबसे बड़ी ताकत है। कार्यक्रम में प्रमुख आकर्षण का केन्द्र महिलाओं द्वारा निकाली गई पारंपरिक कलश यात्रा रही। इस दौरान मंत्री जोगाराम पटेल ने उपस्थित सभी अधिकारियों व ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलवाई और सभी को अपने-अपने घर व खेतों में परिंदों के लिए पानी के पात्र बांधने का भी आह्वान किया। इस अवसर पर प्रधान रामवतार लांगड़ी, जिला प्रमुख सरोज बंसल, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबड़ा, सरपंच पृथ्वीराज मीणा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी परशुराम धानका, उपखंड अधिकारी अनिता खटीक, तहसीलदार नरेश गुर्जर, पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, पूर्व प्रधान ममता जाट, विकास अधिकारी राजेश्वरी यादव व सहायक अभियंता मनोहरलाल गोरा सहित कई अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!