भाजपा शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने की कार्यकारिणी की घोषणा

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन सिंह राठौड, जिलाध्यक्ष चन्द्रवीर सिंह चौहान की अनुमति से विधायक रामसहाय वर्मा के निर्देशन में कार्यकारिणी की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी में महामंत्री के पद पर जयनारायण कुमावत व वंश प्रदीप पारीक, उपाध्यक्ष किशन लाल चौधरी, शंकर लाल पडियार, शिवप्रकाश पारीक, नगेन्द्र सिंह, चन्द्रकला खंडेलवाल व मोहित जैन, मंत्री जितेन्द्र विजय, लक्ष्मण गुर्जर, जितेन्द्र धारवाल, पार्षद शंकरलाल सैनी, रामकेश मीणा व सुमित्रा वर्मा, कोषाध्यक्ष रामबिलास बलाई, सह कोषाध्यक्ष विरेन्द्र सिंह, कार्यालय मंत्री गोवर्धन जैन, सह कार्यालय मंत्री नरेश कसाणा, मीडिया प्रभारी संजय हरसोरा, सह मीडिया प्रभारी सियाराम शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी अर्जुन शर्मा, सह सोशल मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश वर्मा, आईटी सेल प्रभारी चन्दनमल कंवरिया, सह प्रभारी जॉनी केशवानी, प्रचार मंत्री अनिल पारीक सिरस एवं सह प्रचार मंत्री के पद पर जॉन्टी नकवाल को नियुक्त किया है। इस दौरान नवनियुक्त शहर अध्यक्ष नितिन छाबडा सहित समस्त कार्यकारिणी का विधायक रामसहाय वर्मा व पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी के सानिध्य में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाकर माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!