कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर आई सामने, कांग्रेस के कार्यकर्ता ने प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा का अलग-अलग स्थानों पर किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व कांग्रेस युथ प्रदेशाध्यक्ष यशवीर सूरा का कांग्रेस के कार्यकर्ता ने अलग-अलग स्थानों पर स्वागत किया, जिससे कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई है। इस दौरान पूर्व विधायक कमल बैरवा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गुंसी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को कार्यकर्ताओं ने पार्टी की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपकर बताया कि पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा ने कार्यकर्ताओं से बिना सहमति से कार्यकर्ताओं की भावनाओं को दरकिनार करते हुए अपने चहेतों को कार्यकारिणी में शामिल करके कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है, जिससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक कमल बैरवा, पूर्व प्रधान अलका बैरवा व चन्द्रकला गुर्जर, किसान नेता श्रीराम चौधरी, कांग्रेस विधानसभा के विधायक प्रत्याशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पूर्व डीआर पूर्व सीआर व पूर्व पार्षदों से बिना चर्चा किए कार्यकारिणी की घोषणा की है, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस अवसर पर पूर्व सरपंच श्रीराम चौधरी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रामराय मीणा, भंवरलाल यादव, पूर्व सरपंच मदन लाल जाट, रामू माथूर, दयाराम जाट, भागचन्द बैरवा, सूरजमल भूरटिया, कमल किशोर लुहारा, प्रभु भैरूपुरा, तुलसी राम जाट, शंकरलाल, पूरणमल मीणा, नाथूलाल मीणा, गोपाल कृपालपुरा, कैलाश चन्द चौधरी, सियाराम लुहार, मोतीलाल मीणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार ललवाडी चौराहे पर कांग्रेस शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा व ब्लॉक अध्यक्ष शंकर लाल चौधरी के नेतृत्व में पूर्व पार्षद प्रवीण माणू, पप्पू लाल मीणा, सरपंच मदन लाल मीणा, रामप्रसाद परिडवाल, कन्हैया लाल संगत, कमल पहाडी, रामफूल डॉक्टर, सुदामा जाट व विक्रम सिंह गुर्जर सहित कई कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को माला व साफा पहनाकर स्वागत करते हुए कई महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!