पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): बनगोठड़ी के वीरेन्द्र पूनिया को कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह व राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की नियुक्ति समिति के राष्ट्रीय प्रभारी की अनुशंसा व राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर सुनील पंवार और प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर सीबी यादव के अनुमोदन पर बनगोठड़ी निवासी वीरेंद्र पूनिया के कार्य अनुभव व कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पण को देखते हुए पिलानी ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूनिया की नियुक्ति पर जिला अध्यक्ष राजकुमार राठी, प्रदेश महासचिव विजय मील व सुरेन्द्र बेनीवाल ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।
वीरेंद्र पूनिया राजीव गांधी पंचायती राज संगठन पिलानी के ब्लाक अध्यक्ष नियुक्त
By -
June 10, 2025
0
Tags: