जल व वृक्ष पूजन से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ

AYUSH ANTIMA
By -
0

बानसूर (रमाकान्त शर्मा): कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत महनपुर में आयोजित उपखंड स्तरीय कार्यक्रम से स्थानीय विधायक देवीसिंह शेखावत ने वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का शुभारंभ किया। विधायक शेखावत ने ठाकुर जी के जोहड़ में जल व वृक्ष का पूजन कर वृक्षारोपण किया। विधायक शेखावत ने कहा कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने रामगढ़ से इस अभियान का शुभारंभ किया है। उन्होंने ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि पानी को व्यर्थ नहीं बहाएं। कुएं, बावड़ी, नलकूप और तालाबों का संरक्षण करें। ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना न करना पड़े। इस दौरान शेखावत ने ग्रामीणों को पानी बचाने, पेड़ न काटने और प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उपखंड अधिकारी अनुराग हरित, विकास अधिकारी महेंद्र सैनी, एसीबीईओ राजेंद्र कुमार मीणा, नायब तहसीलदार चंद्र सिंह मीणा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ.शशिकांत बोहरा, सरपंच दया देवी गुर्जर सहित ब्लॉक व पंचायत स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!