सूरजगढ़ में ऐतिहासिक तालाब पर हुआ श्रमदान

AYUSH ANTIMA
By -
0

झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): सूरजगढ़ नगर पालिका प्रशासन की ओर से गुरुवार को गंगा दशहरे पर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान शुरू किया गया। बीड़ स्थित सादीनाथ आश्रम के निकट बने ऐतिहासिक तालाब पर संत बबलू नाथ व पारस नाथ के सानिध्य में प्रभारी सचिव अनिल अग्रवाल, कलेक्टर रामवतार मीणा, पूर्व सांसद संतोष अहलावत, चेयरमैन पुष्पा सेवाराम गुप्ता, अभियान के जिला संयोजक विश्वंभर पूनिया की उपस्थिति में तालाब में सफाई कार्य किया गया। महिलाओं ने कलश यात्रा भी निकाली। बनवारी लाल सैनी, विकास शर्मा, सेवाराम गुप्ता, सरजीत चौधरी, कृष्ण यादव आदि ने भी लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया। पूर्व सांसद अहलावत ने सभी को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। जिप सदस्य रणवीर नाडा, पंस सदस्य सोमवीर लांबा, विकास भालोठिया, वर्षा सोमरा, पालिका उपाध्यक्ष रामस्वरूप जांगिड़, पूर्व पालिकाध्यक्ष नरेश वर्मा, पार्षद राजेंद्र सौंकरिया, राकेश नांदवाला, संतोष कुमावत, शर्मिला डैला, कविता सैनी आदि मौजूद थे। काजड़ा में भी सरपंच मंजू तंवर के नेतृत्व में गांव के तालाब पर अभियान शुरू किया गया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!