निवाई (लालचंद सैनी): राजस्थान नर्सेज एसोशियशन (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष पीएम मीणा के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष त्रिलोक चन्द मीणा ने कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष त्रिलोक चन्द मीणा ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकारिणी में नर्सिंग ऑफिसर मूंडिया लक्ष्मी यादव को जिला उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष त्रिलोक चन्द मीणा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष श्योजीलाल यादव व ब्लॉक अध्यक्ष टीकाराम शर्मा व उपाध्यक्ष सुरेश शर्मा ने नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी यादव को नियुक्ति-पत्र देकर कार्यकारिणी में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निर्देशित किया है।
3/related/default