पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हर्षिणी कुल्हरी का किया स्वागत

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हर्षिनी कुल्हरी का उनके निज निवास पर पिलानी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष कुल्हरी को मिठाई खिलाकर एवं पुष्प गुच्छ भेंटकर जिलाध्यक्ष बनने की बधाई दी।इस दौरान पिलानी विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल की अगुवाई में 31 किलो का पुष्पहार पहनाकर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पिलानी प्रधान बिरमा संदीप रायला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरोज श्योराण, पूर्व सरपंच नीति राज सिंह शेखावत, पूर्व युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र मोदी, मनीष धाबाई, पार्षद रजनीकांत मान, संदीप शास्त्री, कुलदीप सिंह आदि मौजूद थे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!