चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद मदन लाल सैनी की छठी पुण्यतिथि पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राज्य ओबीसी आयोग के सदस्य पवन मावंडिया व पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल की अगुवाई में गुगोजी की ढाणी स्थित नंदीशाला में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान पूर्व ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, पूर्व ज़िलाध्यक्ष सुभाष शर्मा, पिलानी प्रधान बिरमा देवी आदि ने स्व.सैनी के जीवन से जुड़े कई प्रसंग बताए। वक्ताओं ने कहा कि स्व.मदन लाल सैनी का व्यक्तित्व पार्टी के प्रति समर्पण व निष्ठा की मिसाल था, जो कि कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देता है, उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन संगठन के कार्य विस्तार में लगा दिया। राजनीति जैसे क्षेत्र में काम करने के बाद भी उन्होंने अपने ऊपर किसी प्रकार का दाग नहीं लगने दिया, वे सादगी की अद्भुत मिसाल थे। इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर, पूर्व जिला महामंत्री अमर सिंह तंवर, परसराम सैनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता शंभू पवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह कालीपहाडी, देवरोड मंडल अध्यक्ष सज्जन कोठारी, पंचायत समिति सदस्य सुभाष योगी, पूर्व सरपंच नीतिराज सिंह, पूर्व पार्षद सुरेश जलिनदरा, पार्षद गंगाधर सैनी, बिट्टू पारीक, पृथ्वीराज शर्मा, शिव कुमार शर्मा, पार्षद जगदीश प्राण, पार्षद अंकित भगेरिया, डॉ.सुरेंद्र भगिना, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सोनी, पार्षद विक्रम रोहिल्ला पिलानी, संदीप रायला, नगर उपाध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, समाजसेवी सुरेंद्र सैनी, पूर्व सरपंच सुभाष स्वामी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा महेंद्र मोदी, निखिल मावंडिया, बाबू राजपुरोहित, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष अशोक शर्मा, मनीष धाबाई, रजनीकांत मिश्र,
ओबीसी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष सैनी, कुलदीप कटारिया, पूर्व पार्षद महेंद्र कुमावत, अमित कोठाणिया, चंदगी राम सैनी बगड़, जय सिंह नूनिया, आशु स्वामी, अशोक तंवर, मोहित तामड़ायत, विक्रम सैनी, हेमंत सैनी, आशुतोष शर्मा, विक्रम शर्मा, शुभम पांडे, चेतन चौमाल, मोहित सोलंकी, हार्दिक सोलंकी, सचिन सैनी, समस्त नंदी गौशाला टीम चिड़ावा एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।