निवाई (लालचंद सैनी): सोमवार को भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष वर्तमान पार्षद एवं भामाशाह ओम प्रकाश गुप्ता, पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकुर गुप्ता के सानिध्य में भाजपा जिला कार्यकारिणी के नवीन पदाधिकारियो का माला एवं साफा पहनाकर राजस्थानी परंपरा अनुसार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा की नवीन कार्यकारिणी के जिला उपाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, जिला प्रवक्ता योगेंद्र सिंह नाथावत, शहर मंडल निवाई उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर करण सिंह राजावत, राजेन्द्र सिंह गुंसी, नरेश कसाना सहित भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
3/related/default