चिड़ावा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): राजकला कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्कवरी कार्यालय में दोपहर 11:15 बजे डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन रामचन्द्र शर्मा ने किया, जबकि इसका नेतृत्व भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहीया और भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र गिरधर ने किया। इस अवसर पर कई प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। इनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा, मुकेश खण्डेलवाल, मदन डारा तथा नगर मंडल उपाध्यक्ष पवन शर्मा नवहाल शामिल थे। इसके अतिरिक्त, पार्षद राजेंद्र पाल कोच, अमित सैनी गोलू, राजेश वर्मा, ख्याति केडिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष उमा शर्मा, पार्षद गंगाधर सैनी, आशु स्वामी, डॉ.बीएल वर्मा, अमित चोटिया, प्रवीन वर्मा, विमल शर्मा, सुनील भड़िया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अशोक शर्मा, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मोहित तामड़ायत, राजकुमार गजराज, निवास वर्मा, कपिल कोठारी और कर्मवीर गोस्वामी भी उपस्थित होकर डॉ.मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के देश सेवा और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!