एडवोकेट सतीश शर्मा बने कांग्रेस शहर अध्यक्ष, अभिभाषक संघ व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद सैनी): कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार पूर्व विधायक व प्रदेश सचिव प्रशांत बैरवा की अभिशंषा पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संगठन में एडवोकेट सतीश शर्मा को निवाई शहर अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट ने बताया कि कार्यकारिणी में शहर अध्यक्ष के पद पर एडवोकेट सतीश शर्मा को मनोनीत करने से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड गई, जिससे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। शहर अध्यक्ष सतीश शर्मा ने कहा कि संगठन का नेतृत्व करते हुए हर बूथ को मजबूत बनाना है और पार्टी के लक्ष्यों अनुरूप विकसित बूथ स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि वह संगठन में सच्ची निष्ठा के साथ दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे। इस दौरान नवनियुक्त शहर अध्यक्ष शर्मा का पूर्व अध्यक्ष महावीर प्रसाद पराणा, प्रदीप पारीक, रवि पारीक, सीताराम कटारा, प्रतिपक्ष नेता डोली चौधरी, पवन सावलिया, राजेन्द्र चौधरी, विजय शर्मा, पवन बोहरा, आरीफ कुरैशी, अजहर कुरेशी, तनवीर कुरेशी व अभिाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट महेश शर्मा सहित कांग्रेस के कार्यकताओं व अभिाभाषक संघ के पदाधिकारियों ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!