निवाई (लालचंद सैनी): केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में भारतीय जनता पार्टी का संकल्प से सिद्धि तक अभियान का आयोजन किया जा रहा है। शहर मंडल के तत्वावधान में एक निजी धर्मशाला में अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक रामसहाय वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी, शहर मंडल अध्यक्ष नितिन छाबड़ा व कार्यक्रम प्रभारी नीलिमा आमेरा द्वारा दीप प्रज्जवलित करके किया गया। विधायक वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की 11 वर्ष पूर्ण होने पर भारत में न सिर्फ नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं बल्कि गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के जीवन में सार्थक परिवर्तन लाकर उन्हें सशक्त करने का कार्य भी किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार नई कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार द्वारा आम जन के लिए जनकल्याणकारी नीतियों और ऐतिहासिक उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को करना चाहिए। पालिका अध्यक्ष दिलीप इसरानी ने कहा कि कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। कार्यक्रम प्रभारी नीलिमा आमेरा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर महामंत्री प्रदीप पारीक, वरिष्ठ नेता रामप्रसाद शर्मा, जयनारायण कुमावत, मूरलीधर मीणा, किशन चौधरी, लक्ष्मण खटाना, जितेंद्र विजय, रामविलास बलाई, शंकरलाल पडियार व रामचरण पारीक सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
3/related/default