जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और महापौर डॉ.सौम्या गुर्जर के आदेशानुसार आत्मनिर्भर आदर्श एवं मॉडल वार्ड नंबर 81 जयपुर नगर निगम ग्रेटर में सड़कों का निर्माण कार्य शनिवार 7 जून 2025 को सुबह 10 बजे बजरंग विहार से पुनः प्रारम्भ किया गया। पार्षद जय वशिष्ठ ने बताया कि वार्ड में स्थित बजरंग विहार काॅलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके बाद जादौन नगर, माधव नगर, राज नगर, पृथ्वीराज नगर विस्तार, नालंदा विहार, रघु विहार, पृथ्वीराज नगर और एसएमएस काॅलोनी में सड़कों का निर्माण कार्य किया जाएगा।
वशिष्ठ ने बताया कि मेरे द्वारा किए वादे के अनुसार मेरे पार्षद कार्यकाल में वार्ड में अब तक 90% सड़क निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और 10% इस माह पूरा होने के बाद हमारे वार्ड की 100% सड़क निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। वार्डवासियों ने मुख्यमंत्री, महापौर और स्थानीय पार्षद जय वशिष्ठ का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए वार्ड में हो रहे विकास कार्यों हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।