ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पराक्रम इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होगा: पटेल

AYUSH ANTIMA
By -
0
*ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना का पर

कोटपूतली (रमेश बंसल मुन्ना): ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के सम्मान में कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में विधायक हंसराज पटेल के नेतृत्व में शनिवार को भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विधायक हंसराज पटेल व भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री देवायुष सिंह ने कस्बे के बानसूर रोड़ स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर से ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ किया। यह तिरंगा यात्रा शनिवार सायं 04 बजे बानसूर रोड़ स्थित कृषि उपज मण्डी परिसर से प्रारम्भ होकर राठौड़ पार्क, कृष्णा टॉकीज, मुख्य चौराहा होते हुये नगर परिषद पार्क में पहुँचकर समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में अपार जोश व उत्साह के साथ वर्तमान व पूर्व जिला परिषद सदस्य, प्रधान, उप प्रधान, पंचायत समिति सदस्य, नगर परिषद के वार्ड पार्षद, सरपंचगण, भाजपा के सभी मोर्चा व मंडलों के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समेत सैनिक व पूर्व सैनिक एवं आमजन ने भाग लिया। इस दौरान सेना के शौर्य के सम्मान में देश भक्ति नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा, तिरंगा यात्रा में देश भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाये। यात्रा का जगह-जगह क्षेत्रवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा में प्रशासन की भी माकूल व्यवस्था रही। इस मौके पर विधायक हंसराज पटेल ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और देश भक्ति की भावना को प्रकट करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी, जिसे लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली। पटेल ने कहा कि भारतीय सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों को नेस्तनाबूत करने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश जो पहले भारत को आंख उठाकर देखा करते थे वो आज भारत के खिलाफ किसी भी प्रकार का दुस्साहस करने से कतराते है। उन्होंने कहा कि यह जन सैलाब यात्रा भारतीय सेना के सम्मान में निकाली गई है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और भारतीय सेना के साथ भारत के लोग कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे हैं। आज इस राष्ट्र गौरव तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम पूरे देश को यह संदेश देना चाहते हैं कि तिरंगा केवल एक झंडा नहीं, यह हमारे शौर्य, बलिदान और अस्मिता का प्रतीक है। जब यह तिरंगा लहराता है, तो हर भारतवासी की छाती गर्व से चौड़ी हो जाती है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने बीते दिनों में देश का सार्मथ्य और उसका संयम, और हर नागरिक के हृदय में उठता राष्ट्र भक्ति का वह ज्वार प्रत्यक्ष देखा हैं। आज जब हम हमारे जवानों के शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जय घोष कर रहे हैं, तो हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि यह सिर्फ सेना ही नहीं बल्कि भारत की हर मां, बहन और बेटी की जीत है। यही नारी शक्ति राष्ट्र्र की अदृश्य शक्ति बनकर, सैनिकों के हौंसले की सबसे ऊँची पराकाष्ठा बन गई। जिस प्रकार हमारी सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया, वह इतिहास में स्वर्णाक्षरों में लिखा जायेगा। यह ऑपरेशन केवल एक सैन्य कार्यवाही नहीं थी, यह उन माताओं के, बहनों के सिंदूर की रक्षा की प्रतिज्ञा थी, जिनके बेटे सरहद पर तिरंगे की रक्षा में मुस्तैदी से तैनात हैं। आज हम सभी भारत माता की रक्षा में दिन-रात समर्पित हमारी थल सेना, वायु सेना, नौसेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बलों और हमारी खुफिया एजेंसियों को, हमारे वैज्ञानिकों को नमन करते हैं। भाजयुमो के पूर्व प्रदेश महामंत्री देवायुष सिंह ने कहा कि यह पहली बार है जब भारत ने एक परमाणु संपन्न देश के खिलाफ ऐसी कार्यवाही की। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयर बेस को निशाना बनाया। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के अमेरिका, चीन और तुर्की से प्राप्त हथियारों को निष्प्रभावी कर दिया। इस कार्यवाही में भारत की ओर से जान-माल का नुकसान न्यूनतम रहा। पाकिस्तान को अंतत: युद्ध विराम की मांग करनी पड़ी। भारत सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भविष्य में किसी भी आतंकी हमले को युद्ध माना जायेगा। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एड. हीरालाल रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता शंकर लाल कसाना, भाजपा नेता यादराम जांगल, उप प्रधान प्रतिनिधि एड.राजेन्द्र रहीसा, पूर्व चैयरमैन एड.महेन्द्र कुमार सैनी, गोपाल मोरीजावाला, एड.कमल कसाना, सरपंच सोनू चौधरी, अब्दुल सत्तार खान, एड.चेतराम रावत, विकास डोई, हेमन्त राठौड़, रूप सिंह शेखावत, विक्रम कसाना, मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी, एड.रमेश रावत, राजेन्द्र सिंह, राजवीर यादव, दाताराम शर्मा, राजेन्द्र रावत, कपिल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि दीपक कटारिया, महेश निर्वाण समेत सभी मण्डल अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!