लेपर्ड के हमले में एक बुजुर्ग घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बानसूर (रमाकान्त शर्मा): कस्बे के निकटवर्ती ग्राम उपला बासना में शनिवार सुबह लेपर्ड ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6 बजे मुंशी मेघवाल अपने घर से बाहर घूमने के लिए जा रहा था तभी लेपर्ड ने उसके हाथ और पैर पर हमला कर दिया। व्यक्ति के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को देखते ही लेपर्ड वहां से भाग गया। घायल मुंशी को तुरंत बानसूर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। रामपुर वन विभाग नाका के फोरेस्टर ओमप्रकाश यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम लेपर्ड के पगमार्क की जांच कर रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लेपर्ड की मॉनिटरिंग की जा रही है। स्थानीय सरपंच सतपाल चौधरी ने भी घटना की पुष्टि की है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!